लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय जीएम सोयाबीन के आयात के खिलाफ याचिका की सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को देश में आनुवंशिक रूप से संवर्धित या जीन संवर्धित (जीएम) सोयाबीन के आयात को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

न्यायालय ने जीएम सोयाबीन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रख कर यह याचिका स्वीकार की है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना एवं हिमा कोहली की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने बताया कि जीएम सोयाबीन 'विषाक्त' है। इसके आयात पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जीएम सोयाबीन को बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और इस संबंध में उनकी अंतरिम अपील पर जल्द सुनवाई की जाए, जो जनहित याचिका के रूप में 2005 से लंबित है।

प्रशांत भूषण के जल्द सुनवाई के अनुरोध पर पीठ ने कहा, ‘‘हम देखेंगे।’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने 2017 में केंद्र सरकार से अनुसंधान के आधार पर जीएम सरसों फसल को वाणिज्यिक रूप से जारी करने के प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी देने को कहा था।

केंद्र सरकार ने तब न्यायालय को बताया था कि उसने जीएम सरसों की फसल को वाणिज्यिक रूप से जारी करने पर कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया है और वह आंकड़ों सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है।

शीर्ष अदालत ने 17 अक्टूबर, 2016 को जीएम सरसों को वाणिज्यिक रूप से जारी करने पर रोक बढ़ा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग