लाइव न्यूज़ :

आपूर्ति पक्ष की नीतियां विफल, मांग बढ़ाने के उपाय करने की जरूरत: मित्रा का सीतारमण को पत्र

By भाषा | Updated: September 11, 2021 13:59 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर मांग बढ़ाने के उपाय करने का आग्रह किया है और कहा कि आपूर्ति पक्ष की नीतियां विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने में ‘‘विफल’’ रही हैं।

उन्होंने चार पृष्ठ के पत्र में कहा कि सकल स्थायी पूंजी निर्माण, जो 2019-20 की पहली तिमाही में 12.3 लाख करोड़ रुपये था, चालू वित्त वर्ष की इसी अवधि में गिरकर 10.2 लाख करोड़ रुपये रह गया है - ‘‘आपके कई पैकेज और कॉरपोरेट कर में कटौती के बावजूद निवेश में 2.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट हुई।’’

मित्रा ने कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान उस गहरे संकट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जिसका सामना आज हमारे देश के आम लोग कर रहे हैं। यह संकट आने वाले वर्ष में और गहरा होने की आशंका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी विडंबना यह है कि आपकी सरकार के प्रचारक 2021-22 की पहली तिमाही की वृद्धि पर गर्व कर रहे हैं, जिसे अर्थशास्त्रियों ने पूरी तरह भ्रामक पाया है और अन्य विशेषज्ञों ने इसे मृगतृष्णा कहा है।’’

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 20.1 प्रतिशत हो गई, जिसे एक साल पहले की समान अवधि के बेहद कम आधार का लाभ मिला, जब जीडीपी में 24.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले महीने (अगस्त 2021) में बेरोजगारी दर फिर से बढ़कर 8.32 प्रतिशत (भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार) हो गई है, जिसका अर्थ है कि आज 3.6 करोड़ लोग बेरोजगार हैं ... यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की पूरी आबादी का डेढ़ गुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब