लाइव न्यूज़ :

चिप संकट की वजह से आपूर्ति प्रभावित, त्योहारी सीजन में वाहन डीलरों को भारी नुकसान का अंदेशा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सेमीकंडक्टर के संकट के बीच वाहन विनिर्माता डीलरों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते इस त्योहारी सीजन में डीलरों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है। वाहन डीलरों के संघों के महासंघ (फाडा) के अध्यक्ष विन्केश गुलाटी ने यह राय जताई है।

गुलाटी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘चिप का संकट जारी है। ऐसे में विनिर्माताओं को उत्पादन के मुद्दों से जूझना पड़ रहा है। वे अपने डीलर भागीदारों को आपूर्ति घटा रहे हैं।’’

नवरात्रि के पहले दिन से वाहन डीलरों के लिए 42 दिन के व्यस्त सत्र की शुरुआत हुई है। आपूर्ति की कमी की वजह से डीलर अपने ग्राहकों को उनकी पसंद के वाहन की आपूर्ति के लिए इंतजार करने को लेकर भरोसा नहीं दिला पा रहे हैं।

कई मॉडलों की भारी मांग के बीच डीलरों के पास बुकिंग रद्द हो रही हैं। वहीं डीलरों के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं होने की वजह से मौके पर खरीद में भी कमी आ रही है।

गुलाटी ने कहा, ‘‘बिक्री के लिहाज से त्योहारी सत्र हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। औसतन इन दो माह में हम अपनी सालाना बिक्री का 40 प्रतिशत हासिल करते हैं। यह वह समय होता है जबकि हम शेष साल के परिचालन के लिए कमाई और बचत कर पाते हैं। इस साल हमें पर्याप्त संख्या में वाहन नहीं मिल रहे। ऐसे में हमें नुकसान का अंदेशा है।’’

उन्होंने कहा कि यात्री वाहन खंड में ज्यादातर मॉडलों के लिए ‘इंतजार की अवधि’ पूर्व के एक से तीन माह की तुलना में काफी अधिक बढ़ चुकी है। डीलरशिप पर वाहन नहीं होने से मौके पर बिक्री भी प्रभावित हुई है।

गुलाटी ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों के अनुसार 50 से 60 प्रतिशत खरीदार पहले से बुकिंग कराते हैं। वहीं शेष 40 प्रतिशत शोरूम पर आकर तत्काल वाहन खरीदते हैं। लेकिन अभी हमारे लिए यह अध्याय बंद है।’’

पूरी स्थिति को काफी चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि इन 42 दिन में उद्योग सामान्य बिक्री हासिल कर पाया, तो उसे काफी भाग्यशाली माना जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बड़े नुकसान का अंदेशा है। त्योहारी सीजन में हमारी खुदरा बिक्री 4 से 4.5 लाख इकाइयां रहती है। लेकिन इस बार इसके 3 से 3.5 लाख इकाई रहने का ही अनुमान है। यदि हम यह आंकड़ा भी हासिल कर पाए, तो काफी भाग्यशाली होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम