लाइव न्यूज़ :

दिवाली के दौरान चीनी निर्यातकों को 50,000 करोड़ रु का नुकसान होने का अनुमान: कैट

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर व्यापारियों के संगठन कैट ने शुक्रवार को कहा कि उसके बहिष्कार के आह्वान से इस दिवाली के दौरान चीनी निर्यातकों को 50,000 करोड़ रुपये मूल्य का कारोबार नुकसान होने का अनुमान है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) को साथ ही यह उम्मीद है कि दिवाली त्योहार की बिक्री अवधि के दौरान उपभोक्ता लगभग दो लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकते हैं।

कैट ने कहा, "पिछले साल की तरह, इस साल भी संगठन ने 'चीनी सामानों के बहिष्कार' का आह्वान किया है और यह निश्चित है कि भारतीय व्यापारियों द्वारा चीनी सामानों के आयात को रोकने से चीन को लगभग 50,000 करोड़ रुपये का व्यापार नुकसान होगा।"

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि संगठन की अनुसंधान शाखा द्वारा 20 शहरों में किए गए एक हाल के सर्वेक्षण से पता चला है कि अब तक भारतीय व्यापारियों या आयातकों द्वारा चीनी निर्यातकों को दिवाली के सामान, पटाखों या अन्य वस्तुओं का कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है।

सर्वेक्षण में शामिल 20 शहरों में नयी दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, पटना, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मदुरै, पुडुचेरी, भोपाल और जम्मू हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब