लाइव न्यूज़ :

Stock Market news: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2024 11:35 IST

कारोबार की शुरुआत करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 493.4 अंक उछलकर 71,848.62 पर पहुंच गया। निफ्टी 160.65 अंक चढ़कर 21,673.65 पर रहा। सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर फायदे में रहे।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजीरुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 83.08 परबीएसई सेंसेक्स 493.4 अंक उछलकर 71,848.62 पर पहुंच गया

Stock Market Updates: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आशावादी रुख के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 493.4 अंक उछलकर 71,848.62 पर पहुंच गया। निफ्टी 160.65 अंक चढ़कर 21,673.65 पर रहा। सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। 

विप्रो, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे अधिक तेजी आई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

रुपया  छह पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों से रुपये को बढ़त मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर खुला और फिर वह 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंचा। 

इसके बाद वह 83.08 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.85 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम