लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री ने राउरकेला में सेल का 100 बिस्तरों वाला कोविड केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रदान ने बुधवार को ओडिशा में भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में 100 बिस्तरों वाला एक कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस केंद्र की क्षमता बढ़ाकर 500 बिस्तर तक कर दी जाएगी। बयान में कहा गया, "पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राउरकेला इस्पात संयंत्र में 100 बिस्तरों वाला एक कोविड स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठान - इस्पात निदान केंद्र - राष्ट्र को समर्पित किया।"

स्वास्थ्य केंद्र में लगे सभी बिस्तर गैसीय ऑक्सीजन की सुविधा से लैस होंगे जो इस्पात संयंत्र की ऑक्सीजन इकाई से एक विशेष पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जाएगा।

प्रधान ने कहा कि केंद्र से दक्षिणी राउरकेला क्षेत्र में महामारी की दूसरी लहर को रोकने में मदद मिलेगी और साथ ही यह तीसरी लहर के बीच स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया को मजबूत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग