लाइव न्यूज़ :

इस्पात कंपनियां कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन सुविधायुक्त 10,000 बेड स्थापित करेंगी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई सरकार ने इस्पात कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए 10,000 ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड स्थापित करें।

इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि 5,000 बेड सार्वजनिक उपक्रम की इस्पात कंपनियों के द्वारा स्थापित किए जाएंगे, जबकि अन्य 5,000 की स्थापना टाटा स्टील, जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एएमएनएस इंडिया जैसी निजी कंपनियों द्वारा की जाएगी।

एक ट्वीट में, मंत्री ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में इस्पात उद्योग के योगदान को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के इस्पात उद्योग के अग्रणी लोगों के साथ आयोजित बैठकों की एक श्रृंखला के बारे में जानकारी दी।

कंपनियों को इस्पात संयंत्रों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए जो भी संभव हो करने के लिए कहा गया है, जिसमें संयंत्रों से अस्पतालों तक सीधे गैसीय ऑक्सीजन की आपूर्ति शामिल है।

सरकारी स्वामित्व वाली सेल और आरआईएनएल तथा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसपीएल और एएमएनएस इंडिया जैसे निजी इस्पात कंपनियां देश भर में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इस्पात संयंत्रों ने बृहस्पतिवार को अस्पतालों को 3,390 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग