लाइव न्यूज़ :

राज्यों का राजकोषीय घाटा 2021-22 में कम होकर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान: इंडिया रेटिंग

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:23 IST

Open in App

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने शुक्रवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि देश में राज्यों का राजकोषीय घाटा कम होकर चालू वित्त वर्ष में 4.1 प्रतिशत पर रह सकता है। इससे पहले इसके 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। वित्त वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटे के अपने पूर्वानुमान में मामूली कमी के साथ ही रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में कुल ऋण-जीडीपी अनुपात 34 प्रतिशत के पिछले अनुमान के मुकाबले कम होकर 32.4 प्रतिशत रह सकता है।। रेटिंग एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भारत में राज्यों का कुल राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले होकर 4.1 प्रतिशत रह जायेगा।’’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आर्थिक सुधार और टीकाकरण में तेजी के कारण राज्य सरकारों की राजस्व प्राप्तियों में सुधार की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि इससे राज्यों में व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंधों में और ढील मिलेगी। इंडिया रेटिंग्स ने कहा, ‘‘अब हम उम्मीद करते हैं कि राज्यों का कुल राजस्व घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद का 1.3 प्रतिशत रहेगा, जबकि पहले इसके 1.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।’’ एजेंसी ने 14 राज्यों के पहली तिमाही के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया कि इस दौरान राज्यों की कुल राजस्व प्राप्तियां 30.8 प्रतिशत बढ़कर 3.95 लाख करोड़ रुपये हो गईं। हालांकि, उसका कहना है कि यह वृद्धि पिछले वर्ष के निम्न तुलनात्मक आधार के ऊपर हासिल की गई है। एजेंसी ने इससे आगे कहा कि 14 राज्यों की खुद की कर प्राप्ति और गैर- कर राजस्व प्राप्ति चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर क्रमश: 77 प्रतिशत और 46 प्रतिशत की वृद्धि रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि इन राज्यों का राजस्व संग्रह कोविड की दूसरी लहर के बीच भी मजबूत रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान घटाकर किया 7 फीसदी

कारोबारइंडिया रेटिंग ने चालू वित्त वर्ष का जीडीपी वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 9.4 प्रतिशत किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां