लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अडाणी एयरपोर्ट को सौंपने को राज्य सरकार की मंजूरी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना रही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एमआईएएल) का स्वामित्व अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स को हस्तांतरित किये जाने को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि नये अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिये जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। यह हवाईअड्डा 1,160 हैक्टेयर क्षेत्र में बनेगा। हवाईअड्डे का पहला चरण 2023-24 तक पूरा होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार एमआईएएल का स्वामित्व बदल गया है। जीवीके एयरपोर्ट्स डेवलपर्स के 50.5 प्रतिशत शेयर थे जिसे अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लि. ने खरीद लिया है।

स्वामित्व में बदलाव को केंद्र सरकार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड और अन्य ने मंजूरी दे दी है।

एक अन्य मामले में मंत्रिमंडल ने 285 करोड़ रुपये की मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दी। यह परियोजना औरंगाबाद जिले के पैठण तालुका में जयकवाड़ी बांध से शुरू होगी। इसमें औरंगाबाद जिला और मराठवाड़ा अंचल के अन्य तालुका को जल उपलब्धता के आधार पर जल उपलब्धता के आधार पर इस परियोजना में जोड़ने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।

राज्य का जल संसाधन विभाग पश्चिम-प्रवाही नदियों के जल को मोड़ कर गोदावरी घाटी में पहुंचाने की संभावना का भी अध्ययन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?