लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने चीन के साथ 1.5 अरब डॉलर का तीन वर्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौता किया

By भाषा | Updated: March 23, 2021 13:03 IST

Open in App

कोलंबो, 23 मार्च श्रीलंका ने चीन के साथ तीन वर्ष के लिए 10 अरब युआन (करीब 1.5 अरब डॉलर) का मुद्रा अदला-बदली समझौता किया है, जिसका इस्तेमाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और प्रत्यक्ष निवेश के लिए किया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने यह घोषणा की।

यह समझौता सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) और पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) के बीच सोमवार को हुआ था।

सीबीएसएल ने एक बयान में कहा, ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना श्रीलंका के आयात का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है। 2020 में चीन से आयात 3.6 अरब डॉलर (श्रीलंका के आयात का 22.3 प्रतिशत) था।’’

सीबीएसएल के मौद्रिक बोर्ड की सिफारिश के बाद मंत्रिमंडल ने मुद्रा अदला-बदली समझौते को मंजूरी दी।

बयान में कहा गया है कि दोनों केंद्रीय बैंकों के गवर्नर- सीबीएसएल के प्रो डब्ल्यू डी लक्ष्मण और पीबीओसी के गवर्नर डॉ यी गैंग ने इस समझौते पर दस्तखत किए।

इस समय श्रीलंका भारतीय रिजर्व बैंक के साथ एक अरब अमेरिकी डॉलर के मुद्रा अदला-बदली समझौते के लिए भारत से बातचीत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब