लाइव न्यूज़ :

कमजोर मांग से सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोयाबीन का दाम 30 रुपये की गिरावट के साथ 4,488 रुपये प्रति क्विन्टल रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी 2021 माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा अनुबंध का भाव 30 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,488 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,44,995 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार, सोयाबीन के फरवरी 2021 माह में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 25 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,475 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इस अनुबंध में 1,14,255 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग