लाइव न्यूज़ :

इस रबी सत्र में गेहूं बुवाई चार प्रतिशत बढ़कर 325.35 लाख हेक्टेयर

By भाषा | Updated: January 1, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी चालू रबी सत्र में अब तक गेहूं की बुवाई चार प्रतिशत बढ़कर 325.35 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गयी है। बेहतर मानसून के कारण दलहनों की बुवाई इस दौरान पांच प्रतिशत बढ़कर 154.80 लाख हेक्टेयर हो गयी है। सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, धान की बुवाई का क्षेत्र मामूली रूप से कम होकर 14.83 लाख हेक्टेयर पर आ गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 15.47 लाख हेक्टेयर था।

आंकड़ों से पता चलता है कि गेहूं के मामले में बुवाई पिछले साल की समान अवधि में 313.95 लाख हेक्टेयर की तुलना में अब तक 325.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र है।

अधिक बुवाई वाले क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य प्रदेश (10.32 लाख हेक्टेयर), बिहार (2.33 लाख हेक्टेयर) और महाराष्ट्र (1.59 लाख हेक्टेयर) है। हालांकि राजस्थान (2.87 लाख हेक्टेयर) और उत्तर प्रदेश (2.1 लाख हेक्टेयर) जैसे कुछ राज्यों में बुआई कम हुई है।

मोटे अनाजों के लिये बुवाई का क्षेत्र अब तक 45.12 लाख हेक्टेयर पर है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 49.90 लाख हेक्टेयर था।

हालांकि, तिलहन के लिये बुवाई क्षेत्र एक साल पहले के 75.93 लाख हेक्टेयर से बढ़कर चालू सत्र में अब तक 80.61 लाख हेक्टेयर है।

विभिन्न रबी फसलों के तहत कुल बुवाई 603.15 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 620.71 लाख हेक्टेयर हो गयी है।

खरीफ (ग्रीष्मकालीन-बोई गई) फसलों की कटाई के बाद रबी बुवाई का संचालन अक्टूबर से सामान्य रूप से शुरू होता है। गेहूं और सरसों प्रमुख रबी फसलें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग