लाइव न्यूज़ :

सोना कॉमस्टार के आईपीओ को 2.28 गुना अधिक अभिदान मिला

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जून वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फॉर्गिंग्स (सोना कॉमस्टार) के आरंभिक सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बुधवार आखिरी दिन तक कुल 2.28 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ में कुल 24,43,02,138 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई। बिक्री के लिए 10,71,05,262 शेयर प्रस्तुत किए गए हैं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 3.46 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 39 गुना और खुदरा वैयक्तिक निवेशकों की श्रेणी में रखे गए शेयरों के लिए 1.57 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

कंपनी कुल 5,550 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर और वर्तमान प्रवर्तकों के 5,250 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बिक्री के प्रस्ताव (ओएफसी) के जरिए बेच रही है।

सोमवार को शुरू हुए इस निर्गम में आवेदन मूल्य 285-291 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखा गया था। वही कंपनी ने एंकर निवेश के जरिये 2,498 करोड़ रुपये जुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग