लाइव न्यूज़ :

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स को जून तिमाही में 82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 9, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 82.2 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के सूचीबद्ध होने के बाद उसने पहली बार तिमाही परिणाम की घोषणा की है।

कंपनी की आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 501 करोड़ रुपये रही।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स के प्रबंध निदेशक और समूह सीईओ विवेक विक्रम सिंह ने एक बयान में कहा, “सूचीबद्ध इकाई के रूप में पहले वित्तीय परिणाम के बेहतर होने से खुशी है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, हमने आय और लाभ के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है...।’’

उन्होंने कहा कि हमारे पास शुद्ध रूप से 30 जून, 2021 तक 14,000 करोड़ रुपये के आर्डर थे। इसमें से 57 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े हैं।’’

गुड़गांव की कंपनी 24 जून, 2021 को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई।

बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर कारोबार की समाप्ति पर 0.55 प्रतिशत बढ़कर 411.85 रुपये पर बंद हुये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय