लाइव न्यूज़ :

विदेशों में गिरावट के बीच स्थनीय तेल तिलहन बाजार में नरमी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून मांग में आई भारी गिरावट के बीच विदेशों में खाद्य तेलों के भाव टूटने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों तिलहन, सोयाबीन एवं मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए। सस्ता और मिलावट मुक्त होने के कारण सरसों तेल की मांग होने से इसकी कीमतें पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि आठ जून से किसी भी साधारण तेल का सरसों तेल के साथ मिश्रण किए जाने पर कानूनी रोक लगा दी गई है। सरसों में मिलावट के लिए ज्यादातर सोयाबीन डीगम और चावल भूसी तेल का इस्तेमाल होता है। मिलावट पर रोक के बाद सोयाबीन डीगम और कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) की मांग काफी कमजोर हो गई जिससे पूरे कारोबार में नरमी का रुख कायम हो गया।

सरसों की उपलब्धता कम होने और मिलावट पर रोक से सरसों थोड़ा महंगा जरूर हुआ है पर उपभोक्ताओं को शुद्ध सरसों तेल खाने को मिल रहा है। सरसों तेल की मांग होने की वजह से इनके भाव पूर्ववत बने रहे। सरसों दाना 100 रुपये क्विन्टल की गिरावट दर्शाता बंद हुआ।

सूत्रों ने कहा कि मांग की भारी कमी होने से सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 200 रुपये, 250 रुपये और 350 रुपये की हानि के साथ बंद हुए। सोयाबीन दाना और लूज के भाव में भी 100-100 रुपये क्विन्टल की गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि बिनौला मिल डिलीवरी का भाव 400 रुपये टूटकर 12,600 रुपये पर बंद हुआ। मूंगफली दाना, मूंगफली तेल गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमतों में क्रमश: 100 रुपये, 250 रुपये और 30 रुपये की गिरावट देखी गई। सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमत में क्रमश: 350 रुपये, 300 रुपये और 300 रुपये क्विन्टल की गिरावट रही।

बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,000 - 7,050 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,570 - 5,715 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,115 - 2,245 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,255 -2,305 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,355 - 2,455 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,450 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,000 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब