लाइव न्यूज़ :

महिला उद्यमियों के लिए स्नैपडील और एफएलओ ने ऑनलाइन कार्यक्रम शरू किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 दिल्ली ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने बुधवार को फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

कंपनी ने देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) को ऑनलाइन लाने में मदद करने के लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम भी शुरू किया है।

स्नैपडील ने एक बयान में कहा कि देशभर के 17 क्षेत्रीय केंद्रों में एफएलओ केंद्रों से जुड़ी सभी फिक्की महिला सदस्यों, कारीगरों और गैर सरकारी संगठनों के लिए साल भर यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

उसने कहा कि इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में स्नैपडील ऑनलाइन प्रशिक्षण, कार्यशालाएं आयोजित करेगी और उन्हें ऑनलाइन बिक्री में शामिल करेगी। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को खुद के ब्रांड बनाने, उत्पाद विवरण लिखने और ऑर्डर प्रबंधन सहित ऑनलाइन बिक्री की जरूरतों के बारे में अवगत कराएगा जाएगा।

एफएलओ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्ज्वला सिंघानिया ने कहा, ‘‘वर्तमान में जब विश्व अभी भी कोविड महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में ऑनलाइन बाजार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। एफएलओ का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें ई-कॉमर्स बाजार से सीधे जोड़ना हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब