लाइव न्यूज़ :

देश में स्मार्ट स्पीकर की बिक्री 2020 में 7.5 लाख इकाई पार करने का अनुमान : रपट

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर देश में स्मार्ट स्पीकरों की बिक्री इस साल 7.5 लाख इकाई पार करने की उम्मीद है। शोध कंपनी टेकआर्क की सोमवार को जारी रपट के मुताबिक लोग का अब अपने घरों के लिए स्मार्ट प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी आयी है।

रपट में कहा गया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्ट स्पीकर की कुल बिक्री में अमेजन इको की हिस्सेदारी 91 प्रतिशत है। इसके बाद सात प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शिओमी दूसरे स्थान पर और दो प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ गूगल तीसरे स्थान पर रही।

टेकआर्क के संस्थापक और मुख्य विश्लेषक फैसल कवूसा ने एक बयान में कहा कि भारतीय लोग अपने घरों के लिए स्मार्ट प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं। इसमें आवाज पर काम करने वाले उपकरण जैसे कि स्मार्ट स्पीकर की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि अमेजन ने इसके लिए माहौल तैयार करने में अहम भूमिका अदा की है। कई ऐप को आवाज पर सामग्री उपलब्ध कराने वाले फीचर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया और इसने इको उपकरणों को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया।

जुलाई-सितंबर तिमाही में स्मार्ट स्पीकर की बिक्री में पिछली तिमाही की तुलना में 87 प्रतिशत वृद्धि देखी गयी है। इस दौरान इन स्पीकर की बिक्री की औसत कीमत 6,100 रुपये प्रति इकाई रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?