लाइव न्यूज़ :

सीमेंस, टाटा पावर-डीडीएल ने उत्तरी दिल्ली में स्मार्ट मीटरिंग प्रौद्योगिकी लगाई

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:27 IST

Open in App

सीमेंस ओर टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर-डीडीएल) ने संयुक्त रूप से उत्तरी दिल्ली में दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों के लिए स्मार्ट मीटरिंग प्रौद्योगिकी लगाने की घोषणा की है। सीमेंस ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘सीमेंस लि. और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने उत्तरी दिल्ली में दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटरों के लिए सफलतापूर्वक स्मार्ट मीटरिंग प्रौद्योगिकी को लगाया है।’’ एक बयान में कहा गया है कि सीमेंस द्वारा लगाई गई और चालू की गई अत्याधुनिक एनर्जी आईपी मीटर डाटा प्रबंधन प्रणााली से समय पर पूरी तरह दुरुस्त बिजली मीटर का डाटा जुटाया जाता है। ग्रिड के आधुनिकीकरण की पहल के तहत एडवांस्ड मीटरिंग ढांचा (एएमआई) कार्यक्रम टाटा पावर-डीडीएल की प्रमुख रणनीतिक पहल में से है। इस प्रणाली के अमल में आने से उपभोक्ताओं को वास्तविक समय की खपत की निगरानी करने और ऊर्जा इस्तेमाल को लेकर बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। उपभोक्ताओं को सही समय पर बिजली जाने और लोड कम होने के बारे में भी सतर्क किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम