लाइव न्यूज़ :

वित्तीय वर्ष 2020-21 में सिडबी का शुद्ध लाभ 3.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,398.28 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई सिडबी ने शुक्रवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में उसका शुद्ध लाभ पिछले वित्तीय वर्ष से 3.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,398.28 करोड़ रुपए हो गया।

पिछले वित्तीय वर्ष में उसे 2,315 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की 23वीं वार्षिक आम सभा में इन परिणामों की घोषणा की गयी।

बैंक ने बताया कि सालाना आधार पर परिचालन से मिलने वाले उसके लाभ में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में मौजूदा वित्तीय वर्ष में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। उसे कुल 4,063 करोड़ रुपए का लाभ हुआ।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में उसकी ब्याज से मिलने वाली शुद्ध आय 11.5 प्रतिशत बढ़कर 3,678 करोड़ रुपए हो गयी जबकि गैर ब्याज आय मामूली रूप से कम होकर 944 करोड़ रुपए रही।

इस दौरान सिडबी की कुल आय वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में घटकर 11,165.63 करोड़ रुपए हो गयी। 2019-20 में यह 12,090.30 करोड़ रुपए थी।

सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस रमन ने कहा, "सिडबी कोविड-19 की वजह से एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र के सामने आयी चुनौतियों पर ध्यान देती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?