लाइव न्यूज़ :

शोभा का दूसरी तिमाही का मुनाफा तीन गुना होकर 48.3 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर रियल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड का सितंबर में समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग तीन गुना होकर 48.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साथ ही कंपनी ने ‘डिबेंचर’ जारी कर 140 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 16.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

शोभा लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय भी बढ़कर 832.3 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 545.9 करोड़ रुपये थी।

नियामकीय सूचना में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-सूचीबद्ध सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय विमोच्य डिबेंचर (एनसीडी) के निर्गम को मंजूरी दे दी है। एक या अधिक किस्तों में इस निर्गम का आकार 140 करोड़ रुपये का है।

बेंगलुरु की शोभा लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग