लाइव न्यूज़ :

कोविड के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के जरिये शेयर कारोबार बढ़ा: सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: August 14, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अगस्त कोविड-19 महामारी के दौरान शेयर बाजारों में खुदरा निवेशकों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। इस दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के जरिये शेयरों में कारोबार बढ़ा है। सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने शुक्रवार को यह कहा।

उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान प्रतिभूति बाजारों में आये कई बदलाव के बारे में बताया।

त्यागी ने निवेश और प्रतिभूति कानून में एलएलएम को लेकर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ट्रेडिंग ने पारंपरिक तरीके से किये जाने व्यापार की जगह ले ली है। नए उत्पादों और सेवाओं का उदय हुआ है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग का उपयोग करने वाली रणनीतियाँ भी इस दौरान चलन में आईं।’’

कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट आफ सियकफरिटीज मार्किट्स (एनआईएसएम) और महाराष्ट्र नेशनल ला यूनिवर्सिट(एमएनएलयू) ने किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के दौरान हम स्थिति में और बदलाव देख सकते हैं। हम बाजार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती संख्या देख रहे हैं। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक के जरिये शेयर कारोबार में तेजी आई है।’’

त्यागी के अनुसार कई वर्षों से जारी इन परिवर्तनों ने यह साबित किया है कि भारतीय प्रतिभूति बाजार के लिए भारत में मौजूद कानून सबसे गतिशील कानूनों में से एक हैं।

सेबी प्रमुख ने कहा कि दुनिया भर की कंपनियां अब बैंक वित्त के बजाय अपनी कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिभूति बाजारों पर अधिक से अधिक भरोसा कर रही हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए त्यागी ने कहा कि प्रतिभूति कानून एक अलग तरह की विविधता और गतिशीलता प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग