लाइव न्यूज़ :

आने वाले समय में बढ़ेगी अल्पकालीन बिजली बाजार की हिस्सेदारी: सीईआरसी चेयरमैन

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के चेयरपर्सन पी के पुजारी ने बुधवार को कहा कि लंबी अवधि के बिजली खरीद समझौतों की सार्थकता कम होने के साथ भविष्य में अल्पकालिक बिजली बाजार की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

अल्पकालीन बाजार में खुली पहुंच सुविधा के तहत निजी खपत के लिये बिजली उपयोग करने वाले या वितरण कंपनियां जैसे बड़े ग्राहक एनर्जी एक्सचेंज या सीधे उत्पादक कंपनियों से बिजली खरीद सकते हैं। यह परंपरागत बिजली खरीद समझौते से इतर है जहां ग्राहक 25 साल की लंबी अवधि के लिये विद्युत खरीद के लिये समझौते करते हैं।’’

सेंटर फॉर पॉलिसी के ‘अपने नियामक को जानों’ कार्यक्रम में पुजारी ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि भविष्य में दीर्घकालिक पीपीए सार्थक होंगे। ऐसे में अल्पकालिक बिजली बाजार की हिस्सेदारी बढ़ेगी ...दीर्घकालिक पीपीए 100 प्रतिशत मांग को पूरा नहीं कर पाएंगे।’’

पुजारी बिजली क्षेत्र में बदलते परिदृश्य के संदर्भ में अपनी बातें रखी। नये परिदृश्य में ग्राहकों की विभिन्न अल्पकालीन बिजली बाजार उत्पादों तक पहुंच है। इसमें बिजली की तुंरत जरूरत को पूरा करने का बाजार (रियल टाइम मार्केट), अगले 24 घंटे में बिजली की आपूर्ति करने का बाजार (डे अहेड मार्केट) आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल अल्पकालीन बाजार की हिस्सेदारी 6 से 7 प्रतिशत है। इस हिस्सेदारी के भविष्य में बढ़ने की संभावना है।

पुजारी ने यह भी कहा कि बिजली क्षेत्र के नियामकों को तीन महीने की बिजली आपूर्ति या इस प्रकार के अल्पकालीन उत्पादों को लेकर नियमों के लिये तैयार होना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

क्रिकेटRR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 का सबसे तेज़ शतक लगाया, रिकॉर्ड शतक के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने का अपना दावा किया मज़बूत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन