लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 10:55 IST

Share Market Today: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,605.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Open in App

Share Market Today: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.17 अंक फिसलकर 80,684.14 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.75 अंक टूटकर 24,759.55 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

वहीं टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,605.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,916.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा बाजार, सर्राफा बाजार और जिंस बाजार बंद थे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?