लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: ट्रंप के टैरिफ का शेयर बाजार पर कितना असर? 7 अगस्त को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 335 अंक टूटा, निफ्टी में 114 अंक की गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 10:56 IST

Share Market Today: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 पर आ गया।

Open in App

Share Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 पर आ गया। इस दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत बढ़कर 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बुधवार को सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,543.99 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 प्रतिशत टूटकर 24,574.20 पर बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सडोनाल्ड ट्रंपभारतनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित