लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी का बुरा हाल, बाजार खुलते ही लुढ़के; यहां जानें मार्केट का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2025 10:34 IST

Share Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market Today:  एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ बाजार में पिछले दो सत्र से जारी बढ़त थम गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460.38 अंक फिसलकर 81,716.07 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 162.05 अंक लुढ़कर 24,839.10 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसक्स 627.86 अंक की गिरावट के साथ 81,548.59 अंक पर और निफ्टी 178 अंक फिसलकर 24,807.95 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे। केवल इंडसइंड बैंक के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और शंघाई एसएसई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को ‘मेमोरियल डे’ के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 135.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना