लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन जोरदार तेजी, सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 18:46 IST

Share market Today Live Updates: अमेरिकी बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की ताजा खरीदारी से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 362 अंक की तेजी दर्ज की गई जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते शेयर बाजारों में तेजी की धारणा रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 637.01 अंक तक उछलकर 82,196.55 अंक पर पहुंच गया था।

Open in App

Share market Today Live Updates: अमेरिकी बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की ताजा खरीदारी से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 362 अंक की तेजी दर्ज की गई जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते शेयर बाजारों में तेजी की धारणा रही। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 637.01 अंक तक उछलकर 82,196.55 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 104.70 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,041.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में से एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अदाणी पोर्ट्स बढ़त के साथ बंद हुईं। इसके उलट बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी मुद्रास्फीति और फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख की तरफ निवेशकों का ध्यान जाने से घरेलू बाजार ने क्रमिक सुधार दिखाया। हालांकि, निकट अवधि में अमेरिकी राजनीति से जुड़े जोखिम और मंदी की आशंकाएं वैश्विक बाजार धारणा को सतर्क कर सकती हैं।’’ नायर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर बढ़िया मानसून और आगामी त्योहारी मौसम में मांग बढ़ने की उम्मीद निवेशकों की धारणा को तेजी देने का काम करेगी। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.53 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप में 0.53 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट रही। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार खासी तेजी के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,176.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,757.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत गिरकर 70.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर बड़े उछाल, एफआईआई एवं डीआईआई दोनों की तरफ से मजबूत खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण कारोबारी आगे और सौदे कर सकते हैं।’’ बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 375.61 अंक बढ़कर 81,559.54 अंक पर और एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 24,936.40 अंक पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स