लाइव न्यूज़ :

Share Market: आम बजट, कंपनियों के नतीजों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर शेयर बाजार की चाल-ढाल?, हलचल पर विशेषज्ञ की नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2025 20:19 IST

Share Market Today: अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार सकारात्मक रूप से धारणा बदलने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहा है।तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक फीके रहे हैं, खासकर उपभोग और वित्तीय क्षेत्रों में।फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नीति बैठक महत्वपूर्ण होगी।

Share Market Today: इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, आगामी आम बजट और तीसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजों जैसी प्रमुख घटनाओं से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक कारक, विदेशी निवेशकों का रुख, रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल से भी शेयर बाजार में कारोबार प्रभावित होगा। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा, ''अब सभी की निगाहें एक फरवरी को आने वाले आम बजट पर टिकी हैं, क्योंकि बाजार सकारात्मक रूप से धारणा बदलने के लिए किसी संकेत का इंतजार कर रहा है।

तीसरी तिमाही के नतीजे अभी तक फीके रहे हैं, खासकर उपभोग और वित्तीय क्षेत्रों में।'' उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नीति बैठक महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

मीना ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में उलटफेर के संकेत वैश्विक बाजारों में सकारात्मकता ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय इक्विटी बाजार के लिए, एफआईआई प्रवाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। शेयर बाजार एक फरवरी, शनिवार को आम बजट पेश किए जाने के चलते कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि यह सप्ताह न केवल इक्विटी बाजारों के लिए बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाना है। मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह टाटा स्टील, बजाज ऑटो, मारुति, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक सहित कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं।

उन्होंने कहा, ''वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका में एफओएमसी बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान जैसी प्रमुख घटनाएं भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी।'' मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ''तीसरी तिमाही के नतीजों, अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक नीतियों और शनिवार को आने वाले आम बजट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ एक व्यापक दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि बजट से पहले रेलवे, रक्षा, पूंजीगत सामान जैसे पीएसयू और पूंजीगत व्यय पर आधारित शेयर फोकस में रहेंगे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?