लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स 271 अंक मजबूत, एल एंड टी का शेयर चमका

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:03 IST

बंबई शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 271.02 अंक यानी 0.66 प्रतिशत मजबूत होकर 41,386.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 41,413.96 तथा नीचे में 41,098.91 अंक तक गया।जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.45 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 12,180.35 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को घटे भाव पर लिवाली निकलने से 271 अंक बढ़कर बंद हुआ। कंपनी का एकीकृत लाभ दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 2,560.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार(23जनवरी) को घटे भाव पर लिवाली निकलने से 271 अंक बढ़कर बंद हुआ। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में तेजी के दम पर बाजार मजबूत हुआ।

बंबई शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 271.02 अंक यानी 0.66 प्रतिशत मजबूत होकर 41,386.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 41,413.96 तथा नीचे में 41,098.91 अंक तक गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.45 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 12,180.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) सर्वाधिक लाभ में रहे।

कंपनी का एकीकृत लाभ दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 2,560.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद आज कारोबार में कंपनी का शेयर 2.98 प्रतिशत मजबूत हो गया। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, टाइटन, इन्फोसिस, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस, बजाज आटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति नुकसान में रहे। विशेषज्ञों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में चुनींदा शेयरों में खरीदारी से मजबूती आयी। चीन के शंघाई, हांगकांग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया सोल के बाजारों में 2.75 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। यूरोपीय बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स