लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार पर अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार का असर, सेंसेक्स 362 अंक लुढ़का

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 16:33 IST

शुरुआती सत्र में सोमवार को 30 कंपनियों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 453 अंक तक गिर गया। इसके बाद यह मामूली तौर पर सुधरा और पिछले बंद के मुकाबले 321.03 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरकर यह 38,642.23 अंक पर चल रहा है।

Open in App

शेयर बाजार में सोमवार (6 मई) को भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 363 अंक गिरकर 38600 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 114 प्वाइंट नीचे गिरकर 11598 पर बंद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट आई है।

बता दें कि रविवार को ट्रंप ने ट्वीट किया कि आगामी शुक्रवार से वह चीन से आयात किए जाने वाले 200 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क दर 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर सकते हैं। इसके बाद बाजार में विशेषकर एशियाई बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। शंघाई, तोक्यो और सियोल के बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

शुरुआती सत्र में सोमवार को 30 कंपनियों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 453 अंक तक गिर गया। इसके बाद यह मामूली तौर पर सुधरा और पिछले बंद के मुकाबले 321.03 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरकर यह 38,642.23 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी 93.95 अंक यानी 0.80 प्रतिशत टूटकर 11,618.30 अंक पर चल रहा था। ब्रोकरों के अनुसार चीनी शेयर बाजारों की गिरावट का असर घरेलू निवेशकों की धारणा पर पड़ा है। शुक्रवार को सेंसेक्स 38,963.26 अंक और निफ्टी 11,712.25 अंक पर बंद हुआ था। 

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम