लाइव न्यूज़ :

Share Market Holidays: अप्रैल में बाजार इतने दिन रहेगा बंद, बावजूद मार्केट में मिलेगा अतिरिक्त समय

By आकाश चौरसिया | Updated: April 1, 2024 11:42 IST

Share Market Holidays: आज से शुरू हुए नए वित्त-वर्ष 2024-25 में इंडियन स्टॉक मार्केट में कई बदलाव होने की उम्मीद हैं और ऐसे में ये जानना जरुरी है कि आगे मार्केट में क्या हाल रहने वाला है। बताते चले कि चालू सत्र का आज पहला दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त-वर्ष 2024-25 में इंडियन स्टॉक मार्केट में कई बदलाव होने की उम्मीद हैंऐसे में ये जानना जरुरी है कि आगे शेयर मार्केट में क्या हाल रहने वाला हैबाजार में अप्रैल माह में इतनी छुट्टियां रहेंगी

Share Market Holidays: आज से शुरू हुए नए वित्त-वर्ष 2024-25 में इंडियन स्टॉक मार्केट में कई बदलाव होने की उम्मीद हैं और ऐसे में ये जानना जरुरी है कि आगे शेयर मार्केट में क्या हाल रहने वाला है। बताते चले कि चालू सत्र का आज पहला दिन है। वित्त-वर्ष 2024-25 में, इस महीने में अपना पहला कारोबारी सत्र मार्केट में कर रहा और कई स्टॉक की शुरुआत बेहतर रही। ऐसे में मल्टीबैगर शेयर टाटा पावर को बताया जा रहा है, क्योंकि वो कई महीनों से शानदार कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर बाजार में अप्रैल माह में इतनी छुट्टियां रहेंगी।

आज खुले वित्तीय वर्ष में यह जानना जरुरी है कि इस महीने में कब-कब आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं। 2024 के लिए शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने (अप्रैल) शनिवार और रविवार को नियमित सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा, दो अतिरिक्त दिनों में शेयर बाजार बंद रहेगा। इसमें सेंसेक्स 74,050.04 पर और निफ्टी 22,480.65 पर रहा। जबकि निफ्टी बैंक 353.15 फीसदी की बढ़त के साथ 47,477.75 पर खुला।

इस महीने के बाजार में पहला अवकाश 11 अप्रैल, 2024 में रहेगा, इसके तहत ईद-उल-फितर या रमदान ईद के दिन भी अवकाश रहने वाला है। वहीं, बीएसई और एनएसई भी बंद रहेंगे और ट्रेडिंग की प्रक्रिया भी इस दौरान पूरी तरह से ठप रहने वाली हैं। अब बात आती है शेयर मार्केट में अगला अवकाश शनिवार और रविवार के अलावा राम नवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को रहने वाला है। जो कि इस महीने के बुधवार में पड़ रहा है। 

बताते चले कि आगामी महीने में चार शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं। इस सप्ताहांत में मार्केट में बंद रहेगा। अब इनके अलावा महीने में दो दिन छुट्टी मिलाकर कुल 10 दिनों का हॉलीडे हो जाएगा। इसका मतलब अब ये है कि अब मार्केट में ट्रेडिंग सिर्फ 20 दिनों में ही होगी। वहीं, ये भी ध्यान देने वाली बात है कि मार्केट आमतौर पर सुबह 9:15 पर खुलता है और दोपहर 03:30 पर बंद हो जाता है। इसके अलावा इन दो मार्केट सेशन के साथ मार्केट खुलने से पहले और मार्केट बंद होने के बाद थोड़ी हलचल रहती है।

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां