लाइव न्यूज़ :

Share Market Close: निफ्टी में मामूली गिरावट, सेंसेक्स ने 17.39 अंकों के साथ लगाई छलांग

By आकाश चौरसिया | Updated: May 6, 2024 16:57 IST

Share Market Close: निफ्टी 50 आज बाजार में -33.15 कमी से 22,442 पर बंद हो गया। जबकि, बीएसई सेंसेक्स में बढ़ोतरी के साथ 17.39 की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में सेंसेक्स के शेयरों में उछालनिफ्टी 50 ने मामूली गिरावट दर्ज कीगौरतलब है कि कोटक महिंद्रा बैंक को अच्छा मुनाफा हुआ है

Share Market Close: बाजार में आज निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ -33.15 कमी से 22,442 पर बंद हो गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स में बढ़ोतरी के साथ 17.39 की बढ़ोतरी के साथ 73,895.54 पर बंद हो गया है।  

हालांकि, शेयर मार्केट में सेंसेक्स 74,196.88 से बढ़त बनाते हुए खुला था और आज इसका हाई 74,359.69 पर रहा। सेंसेक्स, जो मामूली बढ़त के साथ 74,196.68 पर खुला था, 73,786.29 के निचले स्तर को छूने से पहले 74,359.69 के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में, सेंसेक्स 17.39 अंक या 0.02% बढ़कर 73,895.54 पर था।

इसके अलावा, निफ्टी 50, जो 22,561.60 पर खुला था, बाद में 22,409.45 के इंट्राडे लो तक गिरने से पहले, 22,588.80 के उच्च स्तर को छू गया। अंत में, निफ्टी 50 33.15 अंक या 0.15 फीसदी नीचे 22,442.70 पर था।

सेंसेक्स पर 30 में से 11 शेयर लाल निशान में बंद हुए। टाइटन, एसबीआई, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और बजाज फाइनेंस शीर्ष पर रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा दिन के शीर्ष लाभ में रहे। 

इस बीच, निफ्टी 50 पर आधे से ज्यादा शेयर पर लाल निशान में बंद हुए हैं। टाइटन, अदानी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया बीपीसीएल और एसबीआई दिन के शीर्ष शेयर रहे, जबकि ब्रिटानिया, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और महिंद्रा एंड महिंद्रा शीर्ष लाभ में रहे।

बीएसई स्मॉलकैप 1.06 फीसदी और बीएसई मिडकैप में 0.95 फीसद की गिरावट के साथ व्यापक बाजार भी लाल निशान पर बंद हो गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.66 फीसद नीचे पर बंद हुआ, इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स क्रमशः 2.55 फीसदी और 1.75 फीसद नीचे थे। मीडिया इंडेक्स 2.16 फीसद गिरकर बंद हुआ।

कॉर्पोरेट जगत में, Kotak महिंद्रा बैंक के शेयर बीएसई पर 5 फीसदी से अधिक चढ़ गए, क्योंकि कंपनी ने चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में सालाना 26 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की।

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां