लाइव न्यूज़ :

Share Bazar Today: घरेलू बाजार में निराशा, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट; जानें सेंसेक्स, निफ्टी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2025 11:40 IST

Share Bazar Today: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Open in App

Share Bazar Today:  घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी ने बृहस्पतिवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की लेकिन जल्द ही उन्होंने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 280.38 अंक चढ़कर 78,551.66 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 23,773.55 अंक पर रहा।

हालांकि बाद में, दोनों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 126.78 अंक की गिरावट के साथ 78,141.80 अंक पर और निफ्टी 42.85 अंक फिसलकर 23,653.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीStock marketNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?