लाइव न्यूज़ :

शीर्ष दस कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में 1.62 लाख करोड़ का जोरदार उछाल

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स गत सप्ताह 903.91 अंक यानी 1.88 प्रतिशत बढ़ गया।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 57,086.67 करोड़ रुपये बढ़कर 12,64,369.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 47,526.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,28,639.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,033.34 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,348.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

स्टेट बैंक की बाजार पूंजीइस दौरान 15,171.83 करोड़ रुपये बढ़कर 3,15,440.39 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ हिन्दुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण भी 10,761.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,053.02 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 8,559.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,867.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोटक महिन्द्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 2,635.84 करोड़ रुपये बढ़कर 3,46,543.78 करोड़ रुपये हो गया।

इसके विपरीत टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 26,411.23 करोड़ रुपये घटकर 11,23,919.77 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मूलयांकन भी 13,917.44 करोड़ रुपये गिरकर 4,36,582.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 821.01 करोड़ रुपये गिरकर 7,78,850.97 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब