लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां तीन महीने के निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई कोरोना संक्रमण के प्रकोप और कारोबारी धारणा के कमजोर होने से अप्रैल में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई।

एक मासिक सर्वेक्षण ने बुधवार को बताया कि अप्रैल में सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक गिरकर 54 पर पहुंच गया जो मार्च में 54.6 रहा था। पिछले तीन महीनों के दौरान अप्रैल में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सबसे कम रही।

सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक (पीएमआई) अगर 50 से अधिक होता है तो इससे गतिविधियों में तेजी का पता चलता है। जबकि पीएमआई का 50 से कम रहना संकुचन को दर्शाता है।

वित्तीय सेवा कंपनी आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्र एसोसिएट निदेशक पोलीन्ना डे लीमा ने कहा, ‘‘अप्रैल के पीएमआई नतीजों ने भारत में कोरोना संकट के बढ़ने की आशंका की तुलना में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अधिक आर्थिक लचीला प्रदर्शन दिखाया। कंपनियां को आने वाले वर्षों के दौरान अधिक उत्पादन का अनुमान है लेकिन कोरोना महामारी से जुड़ी चिंताओं की वजह से कारोबारी धारणा कमजोर हुई है।’’

सर्वेक्षण में बताया कि सेवा क्षेत्र से जुडी कंपनियों का दिसंबर 2011 के बाद से कुल खर्च तेजी से बढ़ा है।

लिमा ने कहा, ‘‘आदान की कमी और उच्च परिवहन लागत के कारण सेवा क्षेत्र कंपनियों के कुल खर्चों में पिछले नौ साल में सबसे तेज दर से वृद्धि देखने को मिली है।’’

उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में देश की विनिर्माण गतिविधियों में मामूली सुधार दर्ज किया गया। अप्रैल 2021 में यह 55.5 पर रहा, जो मार्च 2021 के 55.4 से थोड़ा ऊपर है।

वही सर्वेक्षण में कहा गया कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे यात्रा प्रतिबंध की वजह से भारतीय सेवाओं की अंतर्राष्ट्रीय मांग पर कमी जारी है। लगातार 14 वें महीने और मार्च में पंजीकृत की तुलना में नए निर्यात के क्रम में गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग