लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में 240 अरब डॉलर के पार जा सकता है सेवाओं का निर्यात : एसईपीसी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (एसईपीसी) का मानना है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश से सेवाओं के निर्यात का आंकड़ा 240 अरब डॉलर के पार जा सकता है। एसईपीसी ने कहा कि पेशेवर और प्रबंधन सलाहकार सेवाएं, ऑडियो विजुअल, परिवहन ढुलाई सेवाओं और दूरसंचार का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में सेवाओं के निर्यात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

एसईपीसी ने देश से सेवाओं का निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार से प्रोत्साहनों की भी मांग की है।

परिषद के चेयरमैन मानेक डावर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह में इस क्षेत्र का निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 95 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

डावर ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात 240 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। इस साल बाद में पर्यटन क्षेत्र के खुलने से यह आंकड़ा और ऊंचा जा सकता है।’’

वित्त वर्ष 2020-21 में सेवाओं का निर्यात तीन प्रतिशत घटकर 206 अरब डॉलर रहा था।

उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र की स्थिति में सुधार की मुख्य वजह पेशेवर और प्रबंधन सलाहकार सेवाओं, ऑडियो विजुअल और संबद्ध सेवाओं, ढुलाई सेवाओं, दूरसंचार, कंप्यूटर और सूचना सेवाओं का बेहतर प्रदर्शन है।

डावर ने कहा कि सरकार ने 2030 तक 1,000 अरब डॉलर की सेवाओं के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य हासिल होने योग्य है, लेकिन हमें इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी संबद्ध सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग