लाइव न्यूज़ :

सीरम ने कोविशील्ड की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये, निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये तय की

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल टीका बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह भी कहा कि 150 रुपये प्रति खुराक का मौजूदा अनुबंध समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के लिये भी दर 400 रुपये प्रति खुराक होगी।

सरकार के 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के निर्णय के बाद एसआईआई ने एस्ट्राजेनका के टीके की कीमत की घोषणा की जिसे वह अपने पुणे संयंत्र में तैयार कर रही है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी क्षमता का 50 प्रतिशत भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए और बाकी 50 प्रतिशत क्षमता राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगा।’’

कंपनी ने कहा कि सरकार के निर्देशों को देखते हुए ‘कोविशील्ड’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

हालांकि इस कीमत को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि जब केंद्र को टीका 150 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध कराया जा रहा है, राज्यों से अधिक राशि लेने का कोई मतलब नहीं है।

एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि शुरूआती 10 करोड़ खुराक का अनुबंध समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार से भी 400 रुपये प्रति खुराक की दर से राशि ली जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह साफ कर दूं कि कीमत अलग-अलग नहीं है। नये अनुबंधों के लिये सभी सरकारों के लिये कीमत 400 रुपये ही होगी।’’

पूनावाला ने कहा कि पिछली कीमत शुरूआती कीमत थी। उस समय काफी चीजें स्पष्ट नहीं थी। यह भी पता नहीं था कि टीका काम करेगा या नहीं। यह ‘जोखिम साझा कीमत’ थी जिसकी सीमिति मात्रा की आपूर्ति को लेकर सहमति जतायी गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब टीके के लिये लाइसेंस प्राप्त है और यह काफी प्रभावी भी है। अत: हमने सरकार की नई नीति के आधार पर इन कीमतों की की घोषणा की है।’’

पूनावाला ने यह भी कहा कि एसआईआई एस्ट्रेजेनका-ऑक्सफोर्ड विश्वविघलय के कोविड-19 टीके का उत्पादन जुलाई तक बढ़ाकर 10 करोड़ खुराक मासिक कर सकेगी। पहले यह समायसीमा मई के अंत तक थी। फिलहाल उत्पादन 6 से 7 करोड़ खुराक महीना है।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले दो महीने में टीके का उत्पादन बढ़ाकर सीमित क्षमता के मुद्दे का समाधान करेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर टीके की कीमत को देखते हुए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारा टीका दुनिया की अन्य कंपनियों के टीके के मुकाबले सस्ता हो।’’

उसने कहा कि अमेरिकी टीके की कीमत 1,500 रुपये प्रति खुराक से ज्यादा है जबकि रूस और चीन में टीके की कीमत 750 रुपये प्रति खुराक से अधिक है।

कंपनी ने कहा, ‘‘...मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसकी आपूर्ति स्वतंत्र रूप से प्रत्येक कॉरपोरेट इकाई को करना चुनौतीपूर्ण है। हम सभी कंपनियों और निजी व्यक्तियों से आग्रह करेंगे कि वे टीका राज्य मशीनरी और निजी स्वास्थ्य प्रणाली से ले।’’

बयान में कहा गया है कि 4-5 महीने बाद टीका और अधिक मुक्त रूप से उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब