लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 364 अंक मजबूत, निफ्टी 15,850 अंक के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:55 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 364 अंकों का उछाल आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 363.79 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,950.63 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 122.10 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 15,885.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन का शेयर रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस, मारुति और इन्फोसिस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहें।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डा. रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोदी मोदी ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और वाहनों के शेयरों में तेजी से निफ्टी को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वित्तीय, आईटी और दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला। मुंबई में जुलाई में संपत्ति के पंजीकरण में तीव्र वृद्धि के बाद रियल्टी कंपनियों के शेयरों पर जोर रहा। वहीं वाहनों की बिक्री में वृद्धि से मूल उपकरण विनिर्माताओं के शेयरों में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल, तोक्यो और हांगकांग लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग