लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 230 अंक मजबूत, निफ्टी 15,700 के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून बीएसई सेंसेक्स सोमवार को दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर निकलते हुए 230 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 600 अंक से अधिक नीचे चला गया था। बाद में गिरावट से उबरते हुए इसमें तेजी लौटी और अंत में 230.01 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 52,574.46 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63.15 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,746.50 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एनटीपीसी का शेयर रहा। इसके अलावा टाइटन, एसबीआई, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, मारुति, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एल एंड टी समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार शुरूआती कारोबार में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार तेजी से बाहर निकला और वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में सुधार बाजार में तेजी का प्रमुख कारण रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक से पहले कंपनी का शेयर मजबूत हुआ और बाजार को संभलने में मदद मिली। वाहन और आईटी को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान से उबरते हुए लाभ में रहे।’’

निवेशकों ने गिरावट के बाद एक बार फिर छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली को तरजीह दी।

एशिया के अन्य बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। हालांकि, यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत मजबूत होकर 73.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब