लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 209 अंक मजबूत, निफ्टी 15,750 के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 209 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के बीच बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 209.36 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,653.07 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 69.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,778.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सर्वाधिक करीब सात प्रतिशत लाभ में रहा। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, मारुति, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और आईटीसी समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक रुख और धातु तथा आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ प्रमुख शेयरों में सौदों को पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से भी तेजी को समर्थन मिला। वाहन, दैनिक उपयोग का सामान बनाने से जुड़ी कंपनियों और दवा कंपनियों के शेयरों में नरमी रही। ज्यादातर खंडवार सूचकांक लाभ में रहें।

हाल की गिरावट के बाद मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाार में ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें