लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127 अंक मजबूत, निफ्टी 13,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 09:56 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 126.62 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,276.34 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.45 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,001.40 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, सन फार्मा, बजाज ऑटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंडस बैंक के शेयर भी बढ़त में थे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन