लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 16,800 के पार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 10:05 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर अन्य एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 635.96 अंक या 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 56,457.97 पर था। इसी तरह निफ्टी 187.05 अंक या 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 16,801.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, एनटीपीसी और टाइटन भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर सिर्फ एक्सिस बैंक लाल निशान में था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,189.73 अंक या 2.90 प्रतिशत गिरकर 55,822.01 पर, और निफ्टी 371 अंक या 2.18 प्रतिशत गिरकर 16,614.20 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 3,565.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत बढ़कर 72.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब