लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 14,550 के पार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई आरबीआई गवर्नर के भाषण से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह दस बजे मीडिया को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 266.09 अंक या 0.55 प्रतिशत उछलकर 48,519.60 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार व्यापक एनएसई निफ्टी 81.45 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 14,577.95 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी तेजी देखने को मिली।

दूसरी ओर एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया और एचयूएल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 465.01 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,253.51 पर और निफ्टी 137.65 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,496.50 पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब