लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 27 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 155.51 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 53,007.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 48.15 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 15,872.60 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति, टाइटन और एसबीआई भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 123.53 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,852.27 पर और निफ्टी 31.60 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,824.45 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,376.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 74 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब