लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 584 अंक मजबूत, निजी बैंकों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:47 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 584 अंक उछलकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 प्रतिशत मजबूत होकर 51,025.48 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 142.20 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 15,098.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टीसीएस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट रही, उनमें पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एनटीपीसी और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख से घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में तेजी रही जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत मजबूत होकर 68.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब