लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की घोषणा से सेंसेक्स 424 अंक उछला, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 424 अंक उछलकर बंद हुआ। कोविड-19 चुनौतियों का सामना कर रही अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये आरबीआई की तरफ से किये गये उपायों की घोषणा से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 प्रतिशत उछलकर 48,677.55 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,617.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत बढ़त के साथ सर्वाधिक लाभ में सन फार्मा रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डा. रेड्डीज, टाइटन और टीसीएस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एचयूएल शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मुख्य रूप से वित्तीय, आईटी तथा दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार को समर्थन मिला। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये आरबीआई द्वारा उपायों की घोषणा से बाजार में तेजी आयी।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कुछ व्यक्तिगत तथा छोटे कर्जदारों को कर्ज चुकाने के लिए अधिक समय देने के साथ ही बैंकों से कहा कि वे वैक्सीन निर्माताओं, अस्पतालों और कोविड से संबंधित स्वास्थ्य ढांचे को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें।

दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांकों में तेजी रही।

मोदी के अनुसार कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तथा उससे मृतकों की संख्या में वृद्धि चिंता का कारण है। हालांकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में मामलों में कमी आयी है, जो राहत की बात है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग में गिरावट रही जबकि सोल, शंघाई और तोक्यो बाजार अवकाश के कारण बंद रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग