लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 397 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 अंक के पार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:24 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई वैश्विक और घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से मंगलवार को सेंसेक्स 397 अंक की छलांग लगा गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 397.04 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,769.73 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.75 अंक या 0.76 प्रतिशत के लाभ से 15,800 अंक के पार 15,812.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अनुकूल आर्थिक नतीजों तथा एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में तेजी आई।’’

उन्होंने कहा कि जून की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति हालांकि रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है लेकिन यह 6.30 प्रतिशत से घटकर 6.26 प्रतिशत पर आ गई है। इसके अलावा मई का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सालाना आधार पर अनुकूल आधार प्रभाव की वजह से 29.3 प्रतिशत बढ़ा है।

चीन के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब