लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 10:14 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 125 अंक से अधिक चढ़ गया।

बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में दोनों सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी, हरे और लाल रंग के बीच झूल रहे थे।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 52,778.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 38.55 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,817.00 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, डॉ रेड्डी और एमएंडएम भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एसबीआई, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 209.36 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 52,653.07 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.05 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,778.45 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब