लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार आठ दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली से सेंसेक्स 236 अंक गिरा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:07 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर नरम वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार आठ दिन की तेजी के बाद गिरावट रही। वित्तीय शेयरों में भी दबाव रहा। इससे सेंसेक्स 236 अंक लुढ़क गया।

कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वारा नये राहत उपायों की घोषणा निवेशकों को लुभाने में असफल रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 466.12 अंक गिर गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ वापसी की और अंतत: 236.48 अंक यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 43,357.19 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी इसी तरह 58.35 अंक यानी 0.46 प्रतिशत लुढ़ककर 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शेयर सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत की गिरावट में रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरवट दर्ज की गयी।

हालांकि हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर तेजी में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, ‘‘पिछले आठ कारोबारी दिन तेजी जारी रहने के बाद, घरेलू शेयर बाजारों ने आखिरकार आज विराम ले लिया। वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली दिखी।’’

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा आत्मानिर्भर भारत 3.0 के तहत राजकोषीय प्रोत्साहन की घोषणा मुख्य रूप से रोजगार सृजन और देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर केंद्रित रही।

अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये कई उपायों की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लंबे और सख्त लॉकडाउन के बाद मजबूती से उबर रही है। उन्होंने रोजगार के अवसर देने वाले प्रतिष्ठानों के लिये सब्सिडी की घोषणा की। सब्सिडी के तहत दो साल के लिये कर्मचारियों के साथ-साथ नियोक्ताओं के भविष्य निधि योगदान को सरकार की तरफ से जमा किया जायेगा।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहे। जापान का निक्की बढ़त में रहा।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट में चल रहे थे।

इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 43.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब