लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, टीसीएस का शेयर तीन प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:20 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बृहस्पतिवार को फिर शुरू हुआ। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरकर 91.84 अंक या 0.19 प्रतिशत के लाभ से 49,584.16 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया सर्वकालिक उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.75 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 14,595.60 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि एफएमसीजी और फार्मा शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबरकर लाभ के साथ बंद हुए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ दर्ज हुआ। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 55.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...