लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बावजूद सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:01 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 383 अंक उछलकर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर ज्यादातर बाजारों में नकारात्मक रुख के बावजूद एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी और टाइटन में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में मजबूती आयी।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 382.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़त के साथ 52,232.43 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 प्रतिशत मजबूत होकर 15,690.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा ओएनजीसी, एल एंड टी, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और डा. रेड्डीज आदि शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में उत्साह बना हुआ है और मानक सूचकांक रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

उन्होंने कहा कि बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। रियल्टी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और धातु कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।

मोदी के अनुसार आईटी, दवा और वाहन कंपनियों के शेयरों पर कुछ दबाव रहा। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है। आय में सुधार की संभावना से निवेशक इस खंड में आकर्षित हो रहे हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि तोक्यो तथा सोल में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत टूटकर 71.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब